{"_id":"673f65a0982099d521054f8e","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-122855-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में घायल की युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में घायल की युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
हरदोई। भांजे की शादी में शामिल होने पड़ोस के गांव गए एक युवक को लोनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी पर परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।
लोनार थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी सुमेर का पुत्र राम दीपू (30) मजूदरी करता था। बुधवार को अपने भांजे आकाश की शादी में शामिल होने के लिए नजदीक के ही जगदीशपुर शाहाबाद मार्ग पर स्थित गांव तेरिया जा रहा था। जानकारी पर तेरिया के पास वह सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इससे राम दीपू काफी घायल हो गया, राहगीरों ने जैसे-तैसे जानकारी लेकर युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन शाम को करीब 7:30 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए।
परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। युवक का विवाह करीब आठ साल पहले सरिता से शादी हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है। राम दीपू की मौत से परिजनों सहित पत्नी का रो-रोकर काफी बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।