{"_id":"6af351d3d14f98e43601d488","slug":"youth-injured-by-gunshot-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-sknp1042-159869-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल, हिस्ट्रीशीटर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल, हिस्ट्रीशीटर पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में चचेरे भाइयों के बीच रविवार को विवाद हो गया। एक भाई ने तमंचा निकालकर चचेरे भाई पर तान दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे तमंचा तानने वाले के सगे भाई को ही तमंचे से गोली लग गई। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। खास बात यह है कि घायल की पत्नी ने गांव निवासी एक हिस्ट्रीशीटर पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मोहिउद्दीनपुर निवासी राकेश और राममूर्ति (42) सगे भाई हैं। उनके मकान के सामने सड़क के दूसरी तरफ चाचा राम किशोर अपने बेटे रक्षपाल व अन्य परिजनों के साथ रहते हैं। रविवार रात राकेश ने अपनी कार दोनों मकानों के बीच स्थित सड़क पर खड़ी कर दी थी। इसको लेकर राम किशोर ने आपत्ति जताई। कुछ ही देर में राकेश की पत्नी और राम किशोर के बीच कहासुनी होने लगी। रात में ही राकेश ने गाली-गलौज कर हवाई फायर कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर राम किशोर का बेटा रक्षपाल मौके पर आ गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। मामले को शांत कराने के लिए राममूर्ति वहां पहुंच गए और दोनों को अलग करने लगे। इसी दौरान राकेश के तमंचे से गोली चल गई।
गोली राममूर्ति के सीने में बाईं तरफ लगी और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राम किशोर और रक्षपाल राममूर्ति को लेकर पहले टोडरपुर सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचे। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बीच-बचाव के दौरान गोली चलने से राममूर्ति को गोली लगी है। बताया कि घायल की पत्नी ने गांव निवासी रामकुमार पर भूमि विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
आरोपी के खिलाफ शिकायत देने को तैयार नहीं घायल की पत्नी
घटना में घायल राममूर्ति की पत्नी अपने देवर राकेश के खिलाफ शिकायत देने को ही तैयार नहीं हैं। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जब पुलिस ने राममूर्ति की पत्नी से शिकायत देने को कहा तो वह गांव में ही रहने वाले राम कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाने लगी। इसकी वजह तलाशी गई तो पता चला कि राम कुमार और राममूर्ति के बीच 2400 वर्गफुट जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसलिए उसके खिलाफ शिकायत देने की बात कह रही है।