फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth held hostage in Bihar on pretext of marriage, FIR lodged

Hardoi News: शादी कराने का झांसा देकर बिहार में युवक को बंधक बनाया, प्राथमिकी

Thu, 05 Feb 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth held hostage in Bihar on pretext of marriage, FIR lodged
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के भगतपुरवा निवासी शख्स को शादी की चाहत ने मुसीबत में डाल दिया। बिहार में शादी कराने का झांसा देकर परिचित युवक उसे बिहार ले गया। 25 हजार रुपये लेने के बाद वहीं बंधक बना लिया। फिर 1.10 लाख रुपये और हड़प लिए। वह किसी तरह वहां से भागकर आया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

भगवतपुरवा निवासी देशराज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि वह अविवाहित है। पड़ोसी गांव पाठकपुरवा निवासी उमेश से उसकी जान-पहचान है। उमेश ने उसे शादी कराने का भरोसा दिया था। उमेश उसे बीती 13 दिसंबर को बिहार ले गया। वहां एक युवती से शादी कराने की बात तय कर दी। युवती के घर वालों को देने के लिए उसने 25 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद उमेश ने देशराज को एक कमरे में बंधक बना लिया। घर से और रुपये मंगवाकर देने के लिए कहा। देशराज ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। देशराज के घर वालों से 1.10 लाख रुपये खाते में मंगवाकर हड़प लिए। किसी तरह 13 जनवरी को वह वहां से भागकर अपने गांव आया।
विज्ञापन

कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर उमेश के खिलाफ देशराज को बंधक बनाकर धोखाधड़ी करने और रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed