{"_id":"6ab80ac126e3132ef809c62a","slug":"youth-found-injured-under-suspicious-circumstances-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157397-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
माधौगंज। बीते बृहस्पतिवार की रात बरहस माधौगंज मार्ग पर संदिग्ध हालात में घायल मिले युवक की शुक्रवार शाम मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका परिजन और पुलिस जता रहे हैं।
फिरोजपुर निवासी अमर सिंह (30) मजदूरी करते थे। पिता जमुना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमर सिंह गांव में ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गया था। इसके बाद देर शाम बरहस मार्ग पर नहर पुल के पास अमर सिंह घायल अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिजन ट्रामा सेंटर ले गए, लेकिन चिकित्सक ने बचने की संभावना न होने की बात कहकर घर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता और तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से अमर सिंह घायल हुए थे। जानकारी जुटाई जा रही है।