{"_id":"669192305e1c1dc4a8055fc4","slug":"youth-dies-of-electrocution-after-touching-tent-houses-pipe-with-high-tension-line-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116894-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टेंट हाउस का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टेंट हाउस का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
मल्लावां। टेंट हाउस का पाइप हाईटेंशन लाइन में छू जाने की वजह से एक युवक को करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी राकेश उर्फ कल्लू की पुत्री की शादी बृहस्पतिवार रात थी। बरात लालपालपुर से आई थी। शादी में मटियामऊ निवासी मुजम्मिल का टेंट लगा था। शुक्रवार सुबह बरात विदा होने के बाद टेंट खोला जा रहा था। इसी दौरान रहीमपुर लोनारी निवासी शोभित (18) टेंट खोलकर पिकअप में लाद रहा था। पिकअप हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा था। टेंट का पाइप खोलकर शोभित टेंट में रखने जा रहा था।
इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में पाइप छू गया। पाइप लेकर जा रहा शोभित करंट लगने से मौके पर ही गिर गया और छटपटाकर उसकी मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मल्लावां कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने काेई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बंदीपुर निवासी अनिल कुमार (35) बिजली का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सही करते समय अनिल को करंट लग गया। अनिल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओ कुलदीप शिवहरे ने बताया कि अनिल उपकेंद्र के कर्मचारी नहीं हैं।