फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in road accident on second day of Variksha

Hardoi News: वरीक्षा के दूसरे दिन युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident on second day of Variksha
फोटो-24- जसवंत। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

- असही मार्ग पर वजीराबाद के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर
- बाइक सवार भाई संडीला जा रहे थे, हादसे में छोटा भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। असही मार्ग पर वजीराबाद गांव के पास बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। हादसे ने बुधवार को वरीक्षा कार्यक्रम की खुशियों को मातम में बदल दिया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के दमगढ़ा गांव निवासी जसवंत कुमार (28) लुधियाना में रहकर दवा फैक्टरी में काम करता था। शादी तय होने पर चार दिन पहले ही वह घर आया था। बुधवार को उसकी वरीक्षा का कार्यक्रम था। जसवंत अपने छोटे भाई अभिषेक (25) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर 1.30 बजे घर से बाइक से संडीला जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान बेहंदर-असही मार्ग पर वजीराबाद गांव के पास बेहंदर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा अभिषेक उछल कर मार्ग किनारे खाईं में जा गिरा, जबकि पीछे बैठा जसवंत मार्ग पर गिर गया। जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। मृतक के परिवार में एक भाई और तीन बहने हैं। मां राजकुमारी और पिता रामेश्वर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed