फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in collision between bikes, four including two children injured

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between bikes, four including two children injured
सांडी। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गंजरी निवासी रामकुमार (20) बाइक से भाई दूज पर रिश्तेदारी से घर आ रहा था। जरौली नेवादा मार्ग पर कुंवरियां के पास गांव निवासी छोटेलाल भी बाइक से परिवार सहित जा रहे थे। दोनों की बाइक की कुंवरियांपुर के पास भिड़ंत हो गई। हादसा में बाइक सवार ओमकार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ओमकार हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते थे। 31 अक्तूबर को दिवाली पर घर आए थे। ओमकार पांच बहन व दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सूरजपाल दिव्यांग है। इसी हादसा में दूसरी बाइक सवार गंजरी निवासी ही छोटेलाल (45), पत्नी छोटी देवी (40) और रुद्र (8) व मुरली (6) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ओमकार के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed