फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in accident, pregnant wife injured

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, pregnant wife injured
फोटो-19-जिलाचिकित्सालय में मृतक के गमगीनपरिजन व परिचित। संवाद - फोटो : HARDOI
फ बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर यासीनपुर के निकट ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना करने वाले ट्रक को शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी दीपक मिश्रा (28) पुत्र राजेश मिश्रा खेती करता था। उसकी पत्नी दीपा (26) गर्भवती है। बुधवार दोपहर दीपक बाइक से पत्नी दीपा का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लेकर शहर जा रहा था। हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर के निकट गन्ना लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दीपक और दीपा इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहटागोकुल थाने की शक्ति मोबाइल टीम ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और दीपा की हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजेश बेटे का शव देख बिलख पड़े। राजेश ने बताया कि उसके चार बेटों में दीपक सबसे बड़ा था। दीपा के गर्भवती होने से परिजन नए मेहमान के आने की तैयारी में खुशी मनाने पर चर्चा कर रहे थे। राजेश भी तीसरी पीढ़ी की अगवानी के लिए बेचैन थे, लेकिन हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर के निकट आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। यासीनपुर में गन्ना क्रय केंद्र है। यहां किसानों का गन्ना खरीदे जाने के बाद चीनी मिल के लिए रवाना किया जाता है। क्रय केंद्र से निकलने वाले ओवरलोड वाहन सड़क पर आते ही दुर्घटना का सबब बन जाते हैं।

अभी दो दिसंबर की रात यासीनपुर क्रय केंद्र पर जाते समय किसान की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। घने कोहरे में तीन दिसंबर की सुबह इसी ट्राली में कार, रोडवेज बस और पिकअप टकरा गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed