फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies after being shot under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

Sun, 28 Sep 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot under suspicious circumstances
फोटो-48-घटनास्थल पर मृतक के परिजनों से जानकारी लेते एसपी अशोक कुमार मीणा व अन्य। स्रोत पुलिस वि
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव शनिवार रात मकान से दो सौ मीटर दूर बनी चन्नी के पास पड़ा मिला। मौके से कोई शस्त्र बरामद न होने से मामला पेचीदा हो गया है। मृतक की नजदीकियां एक युवती से होने की चर्चाएं भी तेज हैं।
विज्ञापन

म्योरा निवासी विनीत (22) खेती करता था। साथ ही मवेशियों को भी चराने जाता था। पिता मंगला प्रसाद के मुताबिक विनीत शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद शाम को पांच बजे वापस आ गया। शाम को फिर से 7:30 बजे घर से अकेले ही बिना कुछ बताए चला गया। काफी रात तक वह वापस नहीं आया तो उसे तलाशते हुए घर से दो सौ मीटर दूर स्थित चन्नी (जहां जानवरों का चारा होता है) पर गया। वहां विनीत का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

उसकी बाईं कनपटी में गोली लगी थी। गोली आर पार हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। रात लगभग 10:45 बजे शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया। घटना का पता चलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सीओ रवि प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी जुटाए। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल का लॉक खुले, सीडीआर मिले तो आगे बढ़े जांच
घटनास्थल के पास से विनीत का मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन लॉक है और परिजन व पुलिस फिलहाल लॉक नहीं खोल पाई है। इसके अलावा रविवार होने के कारण विनीत का कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से जांच भी फिलहाल अटकी हुई है। दरअसल ग्रामीणों ने पुलिस को विनीत की नजदीकियां एक युवती से होने की जानकारी दी है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed