{"_id":"6188055f46c7cc2e1b0abfd3","slug":"youth-comes-to-become-voter-hardoi-news-knp662603756","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दिखी युवाओं में ललक तो कहीं लटकते तालों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दिखी युवाओं में ललक तो कहीं लटकते तालों की झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के समस्त बूथों पर प्रथम विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अधिकांश बूथों पर पहुंचे युवाओं में मतदाता बनने की ललक दिखी।
बूथों पर सुबह से ही बीएलओ फार्म छह, सात व आठ लेकर पहुंच गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि अधिकारियों ने निरीक्षण कर बीएलओ व मतदाताओं से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कई बूथों पर मौजूद युवाओं से वार्ता कर उनसे अपील की कि फार्म छह भरकर मतदाता बनें। दूसरों को भी जानकारी दें ताकि एक सशक्त लोकतंत्र के गठन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण आख्या निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो रहीं हैं।
इधर हिंदी पाठशाला के बूथ पर मौजूद बीएलओ सबीना खातून, प्रशांत, साहिबा, अनीता , बेबी शिबा व रुखसाना आदि ने बताया कि पहले ही दिन मतदाता सूची को देखने के प्रति काफी उत्सुक रहे। बाल विहार बूथ के बीएलओ सुनीता, मधू, पूनम आदि ने बताया कि सुबह सन्नाटा रहा पर दोपहर बाद काफी लोग बूथों पर आए। नुमाइश चौराहे स्थित भूलेख प्रशिक्षण केंद्र में बीएलओ जीतशिखा ने बताया कि अधिकांश के नाम व पते में संशोधन है। युवा भी काफी संख्या में पूछताछ करने आए हैं।
विज्ञापन
कुछ बूथों पर नहीं खुला ताला
कुछ बूथ ऐसे भी रहे जहां ताला ही नहीं खुला और मतदाता वापस होते रहे। अस्पताल रोड के सामने गन्ना सोसायटी स्थित बूथों पर ताला पड़े रहने की शिकायत लोगों ने की। कुछ अन्य बूथों का भी ऐसा ही हाल रहा।
इन तिथियों में लगेगा विशेष शिविर
13 नवंबर, 21 व 27 नवंबर को भी जिले के समस्त बूथों पर विशेष अभियान दिवस के तहत कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा पंजीकरण करा सकते हैं।
अनुपस्थित बीएलओ का कटेगा वेतन
एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई व स्पष्टीकरण लेने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उनका वेतन काटा जाएगा।