फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young woman shot dead

शादी से इंकार पर युवती की गोली मारकर हत्या

Sun, 18 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 18 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
young woman shot dead

कोतवाली क्षेत्र के झरोइयां गांव स्थित ननिहाल में आई

विज्ञापन
युवती को युवक ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के पीछे युवती द्वारा शादी से इंकार करने की बात बताई जा रही है।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के काला आम निवासी शालिग्राम की पुत्री सविता (20) की शादी गांव के अवधेश ने अपनी रिश्तेदारी में तय कराई थी। आरोप है कि शादी में वरीक्षा आदि का कार्यक्रम हो गया था, लेकिन कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष से संतुष्ट नहीं थे। इस वजह से उन्होंने  शादी करने से इंकार कर दिया गया।

इस बात से आक्रोशित अवधेश ने लड़की के परिजनों को धमकाया। इससे खौफ खाकर पिता ने अपनी पुत्री को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइयां निवासी नानी तुलई के घर छोड़ दिया था। इसकी भनक लगने पर शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे अवधेश अपनी गाड़ी से तुलई के घर के पहुंचा।

वह कमरे में घुसा तो सविता सो रही थी। अवधेश ने सविता के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुन घर में मौजूद उसकी मां व अन्य लोग कमरे की दौड़े। इस दौरान अवधेश फरार हो गया। घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व मृतका के  परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में अवधेश द्वारा गोली मारने की जानकारी मिली है। छानबीन जारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed