{"_id":"618179e47a0f0b49b31e9517","slug":"young-men-fell-in-pond-and-died-hardoi-news-knp6619649125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक तालाब में कूदा,शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में युवक तालाब में कूदा,शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के कुरारी गांव में सोमवार देर शाम शराब के नशे में युवक तालाब में कूद गया। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने गांव के दो साथियों पर शराब का लालच देकर तालाब में कूदने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
कुरारी निवासी रामकिशोर (40) शराब पीने का लती था। सोमवार शाम वह गांव निवासी दो साथियों के साथ नशे में घूम रहा था। देर रात उसने गांव में तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में रामकिशोर को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली तो राम का शव मिला। परिजनों ने उसके साथियों पर एक बोतल शराब का लालच देकर तालाब में कूदने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसके परिवार में पत्नी मोनी, दो बेटी व एक बेटा है। एसओ रमेश वर्मा ने बताया कि युवक शराब के नशे में तालाब में कूदा था। घटना की जांच की जाएगी।