फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man who was married to brother-in-law died in suspicious circumstances

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man who was married to brother-in-law died in suspicious circumstances
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवारा नेवादा में साले की शादी में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले गांव के ही कुछ लोगों पर पीटकर हत्या करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े की शिकायत पर आई पुलिस से बचकर भागते समय दीवार से टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीकापुर निवासी अयोध्या प्रसाद उर्फ अयोद्धी (30) पुत्र डम्मर की ससुराल इसी क्षेत्र के ग्राम अटवारा नेवादा में है। अयोध्या के साले दीपू की बरात सोमवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़वा गई थी। मंगलवार दोपहर बरात वापस आ गई। बरात के साथ ही अयोध्या भी वापस अटवारा नेवादा आ गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अयोध्या का सगा भाई शिशुपाल भी शादी में शामिल होने गया था। दोनों ने मंगलवार को बरात से वापस आने के बाद शराब पी और फिर झगड़ने लगे। गांव में ही स्थित युवक के मकान के बाहर भी दोनों झगड़ रहे थे तो उसकी पुत्री (14) ने लड़ाई करने और गाली गलौज से मना किया। इस पर अयोध्या और शिशुपाल ने किशोरी की पिटाई कर दी और बचाने आए पिता से भी गाली गलौज की।
विज्ञापन

घटना की सूचना किशोरी ने यूपी 112 पर दे दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। किशोरी ने कोतवाली में अयोध्या व शिशुपाल व महादेव पुत्र धनई के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहुंची यूपी 112 की टीम से बचने को दौड़ रहा अयोध्या पेड़ की बेल में फंसकर दीवार में जा लड़ा और वहीं गिर गया। पुलिस के जाने के बाद ससुरालीजनों ने उसे वहां से उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम डॉ. नवनीत कुमार और डॉ. कांति कुमार ने किया व वीडियोग्राफी भी कराई गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सीने में चोटों के निशान मिले हैं और सदमा लगने के कारण मौत हुई है। घटना को लेकर मृतक के पिता डम्मर ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुरालीजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मल्लावां कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed