फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man was murdered by strangulation, report lodged against sister-in-law

Hardoi News: गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या, भाभी पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Young man was murdered by strangulation, report lodged against sister-in-law
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर कोट में माइनर किनारे युवक का शव मिलने के मामले में मृतक की भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विश्वस्त सूत्राें के मुताबिक पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के गले के आसपास चोटों के पांच निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के थाना बेहटा मुजावर के हयातनगर गांव निवासी राहुल (25) का शव शनिवार शाम को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के आल्हापुर कोट गांव में माइनर के किनारे मक्के के खेत में पड़ा मिला था। शव के गले में खरोंच के निशान थे और शर्ट पर जगह-जगह खून के धब्बे थे। राहुल के पिता रामलाल ने पुलिस को बताया था कि उसकी बड़ी बहू आशा शनिवार दोपहर दो बजे राहुल के साथ दवा लेने के लिए साइकिल से निकली थी। इसके बाद राहुल का शव मिला, जबकि आशा का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि पिता रामलाल की तहरीर पर आशा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम राहुल के गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा को लेकर परिजन शनिवार से ही संदेह जता रहे थे। आशा अपने पति विपिन के साथ बैंगलोर में रहती थी। बैंगलोर में वह लगातार फोन पर किसी न किसी से बात करती रहती थी। इस कारण शंका होने पर पति ने उसे गांव भेज दिया था। ससुरालीजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले दो युवक गांव आए थे और तब आशा ने उन युवकों को अपनी बुआ का बेटा बताया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।


घटनास्थल से पुलिस ने रुमाल और गमछा बरामद किया था। मौके से खून से सना छोटा चाकू, शराब की बोतल भी फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए ली थी। गमछा और रुमाल के जरिए पुलिस घटना की तह तक पहुंचने में लगी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed