फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man suicide due to blindness

आंखों की रोशनी जाने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Tue, 21 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
young man suicide due to blindness
आंखों की रोशनी जाने से परेशान युवक ने दी जान
विज्ञापन

- फंदे से लटकता मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधिया में आंखों की रोशनी जाने से परेशान युवक ने सोमवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधिया निवासी पंकज (42) खेती करता था। सोमवार देर रात उसने रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में पहुंची पत्नी गुड़िया ने शव फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। गुड़िया ने बताया कुछ वर्ष पूर्व पंकज की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा था। बताया कि आंख की रोशनी जाने से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार में पुत्र मोहन, दो पुत्रियां शिवानी व नव्यांशी हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed