{"_id":"6748a27ff86411f45f001409","slug":"young-man-murdered-in-ashnai-one-eye-gouged-out-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123186-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आशनाई में युवक की हत्या, एक आंख निकाल ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आशनाई में युवक की हत्या, एक आंख निकाल ली
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। बीते मंगलवार सुबह से लापता युवक की नृशंसता से हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद उसकी बायीं आंख भी निकाल ली गई और दायीं आंख को भी निकालने की कोशिश की गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक जांच में मामला आशनाई से जुड़ा नजर आ रहा है। शव के पास से मृतक का मोबाइल, भांग की गोली की पुड़िया और एक जली हुई शीतल पेय पदार्थ की बोतल मिली है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी अजय सिंह (24) गांव में ही रहकर खेती करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी से अलगाव हो गया था। पांच भाई-बहनों में अजय सबसे बड़ा था। बीते सोमवार की रात गांव में ही वह एक शख्स के घर गया था। वहां से मंगलवार सुबह गन्ने की छोलाई करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे गांव निवासी एक महिला अपनी बकरी पकड़ने गई तो उसने गांव में ही बंद पड़े प्रेमपाल के मकान के बाहर बरामदे के एक कोने में अजय का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी पर मृतक के परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी पर सीओ हरपालपुर आरपी सिंह, थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक अजय की बायीं आंख निकाल ली गई है। दायीं आंख, सिर और गले पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल फोन और भांग की गोली की पांच पुड़िया भी मिली हैं। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्राथमिक जांच में आशनाई के चलते घटना होने की बात पता चली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
हर ग्रामीण का शक एक शख्स पर, पुलिस कर रही पूछताछ
जिस बंद मकान के बरामदे में अजय का शव मिला है, उसके पड़ोस में भी एक मकान है। इसी मकान में रहने वाली महिला के साथ अजय की नजदीकियां जगजाहिर थीं। घटना के बाद हर शख्स की जुबां पर महिला के पति का नाम आ रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे पकड़ा भी है, लेकिन फिलहाल बहुत कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल निकला रही है। इसके जरिये पुलिस घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
तो कहीं और हुई हत्या, फिर बरामदे में डाला गया शव
प्राथमिक जांच में पुलिस को जो हालात मिले हैं, उनमें यह लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई और फिर शव बरामदे में लाकर डाल दिया गया। वजह यह कि मंगलवार सुबह से भले ही अजय गायब था, लेकिन उसकी हत्या बीते 24 घंटे के अंदर ही की गई है। मौके पर जो खून मिला है वह बहुत पुराना नहीं था। यह भी माना जा रहा है कि आसपास में ही किसी जगह पर उसकी हत्या कर शव डाल दिया गया।