फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man killed the bodies thrown into the ditch

युवक को मौत के घाट उतार शव खाई में फेंका

Tue, 28 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 28 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव

विज्ञापन
को खाई में डाल दिया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर ग्राम महुआ चाचर पुलिया के पास सोमवार की सुबह राधेश्याम कोरी के खेत के पास एक अज्ञात युवक का शव खाई में पड़ा मिला। इस दौरान शव मिलने की जानकारी होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर एसओ मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव को खाई से बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि युवक की कनपटी पर गोली का निशान था। पुलिस ने बताया कि युवक के मुंह पर सफेद टेप लगा हुआ था और वह आसमानी शर्ट, नीली जींस, भूरे रंग के जूते, काले मोजे पहने हुए था।

पुलिस ने बताया कि युवक के शव की तलाशी ली गई, पर कोई भी शिनाख्त करने वाला सबूत नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस दौरान थाना पुलिस ने घटना की जानकारी सीओ सदर जितेंद्र गिरी को दी तो सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed