फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man hanged himself, family members did not allow the body to be removed for six hours

Hardoi News: युवक ने लगाया फंदा, परिजनों ने छह घंटे नहीं उतारने दिया शव

Mon, 12 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 12 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself, family members did not allow the body to be removed for six hours
मल्लावां (हरदोई)। क्षेत्र के तेजीपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पिता का आरोप है कि शनिवार को कुछ लोगों ने बेटे की पिटाई कर दी थी और इसी से आहत होकर उसने फंदा लगा लिया। वहीं, परिजनों ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर छह घंटे तक शव फंदे से नहीं उतारने दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए।
विज्ञापन

तेजीपुर निवासी लवकुश (23) खेती करते थे। रविवार को सुबह काफी देर तक वह नजर नहीं आए, तो पिता रामसागर ने उनके कमरे में दस्तक दी। दरवाजा खुला मिलने पर वह अंदर गए, तो लवकुश का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन

लवकुश के पिता रामसागर का आरोप है कि शनिवार को गांव में शिव बरात निकली थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर हुए विवाद में गांव के चार लोगों ने लवकुश की पिटाई कर दी थी। इसी से आहत होकर लवकुश ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की और शव नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ एसके सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। सीओ बिलग्राम एसके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed