{"_id":"65302c6a147fee02c60c2b84","slug":"young-man-died-due-to-drowning-in-dirty-drain-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5300-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप : गंदे नाले में डूबने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप : गंदे नाले में डूबने से हुई थी युवक की मौत
Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीते शनिवार को मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बीते शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर मार्ग पर नाले में मिले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत पानी में डूबने के कारण होने की बात सामने आई है। शव की तस्वीर आस पास के जनपदों में भी शिनाख्त के लिए भेजी गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर मार्ग पर बीते शनिवार को जीआईसी के पास से नि कले नाले में दोपहर बाद अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया था। शिनाख्त कराने की कोशिशें सफल नहीं हुईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम में डूबकर मौत हाेने की बात सामने आई है।