फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man deid in accident

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
young man deid in accident
इसी कार की टक्कर से गई बाइक सवार की जान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सकाहा गेट के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसके बड़े भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा निवासी मुन्ना सिंह वकील हैं। उसके चार बेटों में दिव्यांशु (18) छोटा था। रविवार को दिव्यांशु बड़े भाई आयुष (22) के साथ बाइक से हरदोई जा रहा था। साथ में गोरिया निवासी श्यामसुंदर (28) भी साथ में था। सकाहा गेट पार करने के दौरान शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक के पीछे बैठे दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। आयुष व श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि कार को बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed