{"_id":"5f5e54568ebc3e6df610d45a","slug":"young-man-deadbody-found-in-home-hardoi-news-knp582468798","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रई में शनिवार शाम संदिग्ध हालात में युवक का शव उसके घर में पड़ा मिला। उसके सिर और नाक के पास खून के निशान थे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक युवक की मौत तीन दिन पहले ही हो गई थी।
हर्रई निवासी अनिल (42) पुत्र होरीलाल गांव स्थित घर में अकेला रहता था। कई दिन से अनिल के नजर न आने पर शनिवार शाम पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर लोग घर में गए तो उसका शव आंगन में जीने के पास पड़ा मिला। सूचना गांव में ही रहने वाले अनिल के बड़े भाई जगमूर्ति को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जगमूर्ति ने पुलिस को बताया कि अनिल शराब पीने का लती था। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अनिल का बायां हाथ भी टूटा मिला है।
गांव में कुछ और ही चर्चा
गांव में पूरी घटना को लेकर चर्चाएं कुछ और हैं। अनिल ने झारखंड निवासी महिला से शादी की थी। बेटे को जन्म देने के बाद महिला वापस झारखंड चली गई थी और फिर नहीं आई। अनिल के पुत्र मुकेश ने कुछ वर्ष पहले देहरादून में शादी कर ली और वहीं रहने लगा। अनिल के पास लगभग ढाई बीघा भूमि थी। इस भूमि को कुछ दिन पहले गांव निवासी दो सगे भाइयों को अनिल ने बेच दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक 70 हजार रुपये ही अनिल को मिले थे और एक लाख रुपये मिलना बाकी थे। मृतक के भाई ने पुलिस को दी सूचना में भले ही अनिल के शराब पीने का लती होने की बात कही हो, लेकिन पोस्टमार्टम में शराब की पुष्टि नहीं हुई है।