फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man deadbody found at bela tali

बेलाताली में उतराता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
young man deadbody found at bela tali
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बेलाताली में युवक का शव उतराता मिला। उसकी शिनाख्त टेंट हाउस मालिक के भाई के रूप में हुई। परिजनों ने बेलाताली के चौकीदार और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शहर में सरकुलर रोड पर बेलाताली है। बेलाताली के निकट ही कुमार टेंट हाउस के नाम से राजेश कुमार की दुकान है। राजेश का छोटा भाई राजीव उर्फ राजू (45) पुत्र रघुवीर सहाय भी टेंट हाउस पर बैठता था। राजेश के मुताबिक बेलाताली का चौकीदार बुधवार शाम लगभग सात बजे राजीव को घर से बुला ले गया था। चौकीदार के साथ एक सिपाही भी था।
विज्ञापन

इसके बाद राजीव का कोई पता नहीं चला। गुरुवार को राजीव की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। गुरुवार देर शाम बेलाताली में शव उतराता मिला तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मछलियों ने खा लिया था। कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त राजीव के रूप में हुई तो बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाल जगदीश यादव, रेलवेगंज चौकी प्रभारी दिलीप त्रिपाठी आदि पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर दूसरी ओर मृतक की पत्नी गीता ने आरोप लगाया कि बेलाताली के चौकीदार और एक सिपाही के साथ राजीव ने शराब पी थी। इसी के बाद घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed