फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man commits suicide by hanging himself with a saree in front of his mother after an argument.

Hardoi News: झगड़ने के बाद मां के सामने साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 07 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself with a saree in front of his mother after an argument.
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया में सोमवार रात शराब के नशे में युवक ने अपनी मां से विवाद कर लिया। इसके बाद घर से उनकी साड़ी लेकर निकल गया। पीछे दौड़कर गईं मां के सामने ही युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

भुड़िया निवासी महेंद्र (40) खेती करते थे। भाई अवधेश ने बताया कि महेंद्र शराब के आदी थे। सोमवार रात शराब के नशे में महेंद्र का मां रामश्री से विवाद हो गया। इस पर वह घर से मां की एक साड़ी लेकर निकल गए। रामश्री उसे रोकने के लिए बाहर खेतों तक पहुंच गईं। इस दौरान महेंद्र शीशम के पेड़ पर चढ़ गया। मां उसे नीचे उतरने के लिए कहती रहीं लेकिन महेंद्र ने साड़ी का फंदा बनाकर अपने गले में लगा लिया और खुदकुशी कर ली। रामश्री दौड़कर घर गई और अपने दूसरे बेटों को बुलाकर लाई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक महेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि शराब के नशे में मां से झगड़ने के बाद युवक ने खुदकुशी की है। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed