फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young dancers dancing with the lift platform Festival

नन्हे डांसरों के साथ झूम उठा महोत्सव का मंच

Sat, 17 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young dancers dancing with the lift platform Festival

हरदोई महोत्सव 2015 के मंच पर बीती देर रात हुई

विज्ञापन
प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बन गईं। प्रिंस डांस ग्रुप के कलाकारों ने उस प्रकार का नृत्य करके हरदोई के लोगाें को दिखाया, जिसे अभी तक लोगों ने सबसे अधिक टीवी पर ही विभिन्न डांस कार्यक्रमों में देखा होगा। हरदोई महोत्सव के मंच पर करीब सवा घंटे तक चले उनके डांस कार्यक्रम ने लोगों को बांधे रखा और जब प्रिंस डांस ग्रुप ने अपना कार्यक्रम पूरा किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

शुक्रवार को हरदोई महोत्सव की शुरुआत नन्हें डांसरों की अदाओं से हुई, जिसमें कई स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। हरदोई महोत्सव 2015 की शुक्रवार की शाम कड़ाके की ठंड जहां एक ओर ठिठुरा रही थी, वहीं दूसरी ओर देर रात को प्रिंस डांस ग्रुप के डांस ने लोगों को गरमाहट का अहसास करा दिया। प्रिंस डांस ग्रुप ने वंदेमातरम गीत से शुरुआत की तो लोगों में वैसे ही देश भक्ति का जज्बा जाग उठा।

इसके बाद प्रिंस डांस ग्रुप का सबसे अधिक कृष्णा एक्ट सराहा गया। ‘यदा यदा ही धर्मस्य ग्लार्निभवति भारतस्य’ पर डांस ग्रुप के कलाकारों ने बड़ा बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसको देख लोग तालियां बजाए नहीं रह सके। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से डांस ग्रुप का जमकर उत्साहवर्धन किया।

प्रिंस डांस ग्रुप का दशावतार एक्ट भी जमकर सराहा गया। महोत्सव में नन्हें सिंगरों ने भी अपनी आवाज के जादू से लोगों को जमकर प्रभावित किया। शुक्रवार को महोत्सव का आगाज किड्स डांस प्रतियोगिता से हुई, जिसमें जनपद के तमाम स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपने हुनर के प्रदर्शन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों के डांस को देखकर बड़ों ने भी दांतों तले अंगुली को दबा ली।

स्थानीय प्रतिभाओं को भी हरदोई महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला। बच्चों ने मंच को पाकर अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वाले सब कुछ भूल कर उनकी प्रतिभा के कायल हो गए। एक के बाद एक कई बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस किया।

डांस में बच्चों ने मेरे ढोलना सुन, मेरे प्यार की धुन... सहित मिक्सिंग गीतों पर कई बच्चों ने जमकर ठुमके लगाए। इस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनको गौरव शुक्ला और निधि शुक्ला ने जज करते हुए परिणाम सुनाया। गौरी प्रथम, आरव द्वितीय और यो-यो कान्हा को तृतीय स्थान मिला।

इसके अलावा मैत्री, भाव्या व श्रद्धा को विशिष्ट श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। इधर, शाम को होने वाले कार्यक्रमों में विशेष नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद हुए डुएट डांस में युवक-युवतियों ने एक साथ अपनी प्रस्तुति देकर लोगाें को प्रभावित किया। इसके बाद ग्रुप डांस भी आयोजित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed