फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   You will study with entertainment on LED TV, you will get RO water to drink

खास खबर : एलईडी टीवी पर मनोरंजन के साथ करेंगे पढ़ाई, पीने को मिलेगा आरओ का पानी

Wed, 04 Dec 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
You will study with entertainment on LED TV, you will get RO water to drink
हरदोई। स्कूल पूर्व शिक्षा को रुचि पूर्ण बनाने के लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने कवायद तेज की है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को एलईडी टीवी स्क्रीन पर स्कूल पूर्व शिक्षा के साथ ही कॉर्टून देखकर ज्ञान कराया जाएगा। पीने के लिए आरओ का पानी भी मिलेगा। विभाग ने इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की दिशा में काम शुरू किया है। सक्षम केंद्र बनाए जाने के मानकों पर जिले की 20 बाल विकास परियोजना के 3,930 केंद्रों में से 553 केंद्र खरे उतरे हैं।



हरदोई शहर सहित 20 बाल विकास परियोजनाओं में संचालित 3,930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3,97,667 नौनिहालों के साथ करीब पांच लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। 3-6 साल आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा (प्री-प्राइमरी एजुकेशन) दिलाई जा रही है। केंद्रों पर अभी बच्चों को खिलौनों और रंगीन चित्र पुस्तिका आदि से अक्षर सहित रंगों का ज्ञान कराया जाता है।
विज्ञापन

शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए सक्षम कार्यक्रम दिया है। सक्षम बनाए जाने वाले केंद्रों पर एलईडी टीवी पर कहानी, कविता, कॉर्टून आदि देखने को मिलेंगी। मनोरंजन के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी होगी। इन केंद्रों पर बच्चों के पीने के पानी के लिए आरओ भी लगेगा। जल संरक्षण की दिशा में भी काम कराया जाएगा और इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित कराया जाएगा। केंद्र के परिसर में भूमि होने पर पोषण वाटिका भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम बनाए जाने के लिए यह है मानक

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभागीय निदेशक संदीप कौर की ओर से जारी आदेश में आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम बनाए जाने के लिए मानक भी तय कर दिए गए हैं। बताया कि सक्षम केंद्र बनाए जाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन और बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। साथ ही इसके जलापूर्ति और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।




----

आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाए जाने के लिए मानकों के अनुसार सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों से केंद्रों के संबंध में आख्या ली गई है। सीडीपीओ की ओर से दी गई आख्या में 553 केंद्र चिह्नित हुए हैं। इन केंद्रों पर शासन के सक्षम कार्यक्रम के सभी मानक मिले हैं। केंद्रों के नाम सहित पूरा ब्योरा विभाग के पोर्टल पर गूगल शीट में भराया जा रहा है। -मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed