फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   You will not be debarred from the examination even if there is an error in the admit card

Hardoi News: प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर भी परीक्षा से वंचित नहीं होंगे

Tue, 13 Feb 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
You will not be debarred from the examination even if there is an error in the admit card
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र में त्रुटि होने के बावजूद विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक विद्यार्थियों के मूल विद्यालय के प्रधानाचार्य से सहमति पत्र प्राप्त कर विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों का वितरण सोमवार को जीआईसी परिसर से वितरण शुरू किया गया। विद्यालय सभी प्रवेश पत्राें का नामावली से मिलान कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। सोमवार को जीआईसी में प्रवेश पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं लेने के लिए शिक्षकों की भीड़ रही। शिक्षकों ने सामग्री प्राप्त कर उसका मिलान किया।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के वितरण में विद्यार्थियों को समस्या न आए इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इस बार जिले के 96 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन व्यवस्थित करने के लिए बोर्ड की ओर से कई बार प्रधानाचार्यों को मौका दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के विवरण में कोई त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि प्रवेश पत्र में अगर कोई विसंगति है, तो केंद्र व्यवस्थापक को अधिकार है कि वह विद्यार्थी के मूल विद्यालय के प्रधानाचार्य से सहमति लेकर उसको परीक्षा में शामिल करा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र में त्रुटि के कारण कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed