फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yogi Adityanath's law and order has become a role model, a symbol of Hindus: Naresh Agarwal

योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था बन चुकी है रोल मॉडल, हिंदुओं के सिंबल भी बने : नरेश अग्रवाल

Tue, 16 Dec 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath's law and order has become a role model, a symbol of Hindus: Naresh Agarwal
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत आर्थिक दृष्टि से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। दावा किया कि भारत ने फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से भारत और रूस की पुरानी दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन गया है। योगी आदित्यनाथ हिंदुओं का सिंबल बन चुके हैं।
विज्ञापन

वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि एसआईआर पर विपक्ष बेवजह हल्ला कर रहा है। हरदोई की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान तो बेटे नितिन अग्रवाल के क्षेत्र में हो रहा है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसकी पूरे देश में निंदा हो रहा है। राहुल गांधी को सदन में इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मनरेगा की जगह दूसरी योजना लाई गई है। इसमें 100 की जगह 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने का प्रावधान है। फिर भी विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि इंडिगो एयरलाइंस पर बड़ा जुर्माना करें। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसके परिणाम से विपक्ष को एहसास हो जाएगा कि जनता का मूड क्या है। हरदोई के मामले पर उन्होंने कहा कि नितिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर पिहानी चुंगी से खेतुई तक चार लेन की सड़क के लंबित प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed