फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yogesh became the state president unopposed after 48 years

48 साल बाद निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बन योगेश ने रचा इतिहास

Tue, 15 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Yogesh became the state president unopposed after 48 years
जिले के योगेश त्यागी ने जूनियर शिक्षक संघ के 14वें अधिवेशन में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बन संघ के पिछले 48 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले के शिक्षकों ने खुशी जताई है। बुधवार को अमरोहा से जिला आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ का 14 वां अधिवेशन इस बार अमरोहा में आयोजित हुआ। अधिवेशन में कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंगलवार का दिन नामांकन के लिए निर्धारित था, लेकिन निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के सामने निर्धारित समय खत्म होने तक किसी ने भी नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन

इस पर उन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। यही नहीं इस बार पहली बार हुआ कि पूरी कार्यकारिणी उनके नेतृत्व में निर्विरोध चुनी गई। जिसके बाद शाम को ही शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष चुने गए योगेश त्यागी ने बताया कि 1995 ने उन्होंने प्राथमिक शिक्षक संघ की राजनीति शुरू की। जिले के महामंत्री चुने गए। 1998 में जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ चुने गए। 2003 में जूनियर में उनका प्रमोशन हुआ तो जूनियर संघ के मंडल उपाध्यक्ष चुने गए।

2006 में जूनियर संघ से जिलाध्यक्ष व 2009 में पुन: अध्यक्ष चुने गए। 2009 में प्रदेश महामंत्री पद पर आठ वोटों से हारे। 2013 में 350 वोटों से प्रदेश महामंत्री पद पर काबिज हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष के पद पर भी उनकी पत्नी सुनीता त्यागी चुनी गईं। 2016 में प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
2020 को शिक्षकों ने उन्हें निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 1972 में जब संघ का गठन हुआ तो पहली बार निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed