फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yoga week started with yoga practice

Hardoi News: योग अभ्यास के साथ शुरु हुआ योग सप्ताह

Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Yoga week started with yoga practice
बावन/हरदोई। शनिवार को योग अभ्यास के साथ योग सप्ताह शुरु हुआ। गांधी भवन में डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर सप्ताह का शुभारंभ किया। इसी के साथ सभी ब्लॉक और तहसीलों पर भी योग अभ्यास हुआ।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने योग सप्ताह का शुभारंभ किया। एसपी केसी गोस्वामी, उप कृषि निदेशक डॉ. नंद किशोर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आशा रावत सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने योग किया। योग शिक्षक हरिवंश सिंह ने सभी को योग कराया। डीएम ने बताया कि 21 जून को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृहद स्तर सुबह 5:30 बजे से योग दिवस समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

विकास खंड बावन कार्यालय में बीडीओ डॉ. रामप्रकाश के नेतृत्व में कर्मचारी, प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने योग किया। होम्योपैथ चिकित्सा विभाग के योग प्रशिक्षक संदीप मिश्रा ने योग कराया। योग के लाभ बताए। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भी पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, प्रधानों और गांववासियों ने योग किया। अवर अभियंता प्रदीप पाराशर, एडीओ सांख्यिकी मिथलेश, बावन प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद, पप्पू मंसूरी, पंचायत सचिव सुनील पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed