{"_id":"64c7ce88dfc895f5970d4108","slug":"x-ray-technician-posted-at-harpalpur-community-health-center-created-ruckus-alcohol-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा एक्सरे टेक्नीशियन: शराब के नशे में जमकर हंगामा, मरीजों से गाली-गलौज का आरोप; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा एक्सरे टेक्नीशियन: शराब के नशे में जमकर हंगामा, मरीजों से गाली-गलौज का आरोप; वीडियो वायरल
Mon, 31 Jul 2023 08:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:40 PM IST
सार
एक्सरे टेक्नीशियन ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
शराब के नशे में एक्सरे टेक्नीशियन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। एक्सरा कराने आए मरीजों से गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
हरपालपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन के पास सोमवार को कुछ लोग एक्सरे कराने के लिए गए थे। इन्हीं लोगों ने बताया कि वह शराब के नशे में था और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने कई मरीजों से एक्सरे न करने की बात कही और जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।