{"_id":"6418b1cf6d398afe6c0b8a44","slug":"workers-start-work-people-got-relief-hardoi-news-c-12-1-133844-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली कर्मियों ने शुरू किया काम, उपभोक्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली कर्मियों ने शुरू किया काम, उपभोक्ताओं को मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार और हड़ताल के बाद पांचवें दिन सोमवार को बिजली कार्यालयों में काम शुरू हुआ। कार्य शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। कार्यालयों में सोमवार को भारी भीड़ रही।
बिजली कर्मचारियों ने पूर्व में ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौता को लागू न होने पर 15 व 16 मार्च को कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इससे विभागीय कार्य ठप हो गया था। इसके बाद बिजली कर्मियों ने 16 मार्च की रात दस बजे से हड़ताल पर चले गए थे। इससे पूर्ण रूप से विभागीय कार्य बाधित हो गए थे। रविवार की शाम को ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर बिजली कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली थी। हड़ताल वापस होने के बाद सोमवार को सभी बिजली कार्यालय पर कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
कार्य शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। कार्यालयों पर सोमवार को कनेक्शन, बिजली बिल संशोधन कराने और बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं काफी संख्या में पहुंचे। वहीं, बिजली आपूर्ति भी अधिकांश क्षेत्र में सही हो गई। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यालयों में कार्य शुरू हो गया है। बिजली आपूर्ति भी अधिकांश क्षेत्र में नियमित हो गई है।
विज्ञापन