फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Workers occupy Panchayat building, additional room not even built, suspension

Hardoi News: पंचायत भवन पर श्रमिकों का कब्जा, अतिरिक्त कक्ष भी नहीं बनवाया, निलंबन

Sun, 04 Aug 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Workers occupy Panchayat building, additional room not even built, suspension
हरदोई। गांवों में पंचायत सचिवालयों की मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता के बाद भी गांव के जिम्मेदारों ने पंचायत भवन को श्रमिकों को ठहरने के लिए दे दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्ष की निर्माण राशि जारी होने के बाद भी शुरु नहीं कराया गया। गांव में साफ-सफाई की स्थिति दयनीय रही और सफाईकर्मी ने स्वयं काम न कर श्रमिकों से काम कराए जाने की जानकारी दी। इस लापरवाही के लिए पंचायत सचिव को निलंबित, प्रधान को नोटिस दिया जा रहा है। सफाईकर्मी के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने की प्रक्रिया शुरु की गई है।
विज्ञापन

विकास खंड बिलग्राम की ग्राम पंचायत परचल रसूलपुर में पंचायत भवन तो पहले से बना है, इसके विस्तारीकरण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए पंचायतीराज विभाग ने पांच लाख रुपये का बजट जारी किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में जारी किए गए बजट के बाद भी पंचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरु नहीं कराया गया है। पंचायत भवन में अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने वाली फर्म के ठेकेदार और श्रमिकों का कब्जा मिला। परिसर में गंदगी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सफाईकर्मी की ओर से काम न किए जाने के बाद भी वेतन मांग पत्र जारी किए जाने, पंचायत भवन कक्ष न बनवाए जाने सहित अन्य लापरवाही के लिए प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम में नोटिस जारी की है। पंचायत सचिव जितेंद्र गुप्ता को निलंबित कर दिया है। निर्देश दिए कि पंचायत भवन को खाली कराते हुए व्यवस्थित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed