{"_id":"6ab2b7d5095517da4e084f76","slug":"worker-injured-in-accident-dies-upon-reaching-home-on-the-13th-day-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157138-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हादसे में घायल मजदूर की 13वें दिन घर पहुंचते ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हादसे में घायल मजदूर की 13वें दिन घर पहुंचते ही मौत
विज्ञापन
फोटो- 29- दधीच। फाइल फोटो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सकरा के गंगा सिंह पुरवा गांव निवासी मजदूर की अमृतसर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की 13वें दिन मंगलवार को मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मजदूर का अमृतसर से लेकर लखनऊ तक इलाज हुआ लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात घर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गंगा सिंह पुरवा निवासी दधीच (47) मजदूरी करने अमृतसर गए थे। बड़े भाई बटेश्वर दयाल ने बताया कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बीते नौ सितंबर को दधीच अमृतसर में सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन को हादसे की सूचना मिली तो बटेश्वर दयाल अमृतसर पहुंचे। दधीच को अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद 18 सितंबर को उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां भी स्थिति नहीं संभली। सोमवार रात परिजन दधीच को लेकर गांव चले आए। घर पहुंचते ही दधीच की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। परिवार में पत्नी शकुंतला के अलावा छह बेटियां हैं। कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।