फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Work will get full support

कार्य करें, मिलेगा पूरा सहयोग

Sun, 05 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 05 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Work will get full support

रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित निशुल्क हृदय रोग

विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिले में चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वालों का पूरा सहयोग किया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों का शिविर लगाकर जांच करवाना एक अच्छा प्रयास है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिए। इसमें जो भी मदद करने की जरूरत होगी वह करते रहेंगे। उन्होंने गुड़गांव की चिकित्सक टीम से मुलाकात की और शिविर का अवलोकन किया।

डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि सोसाइटी भवन में हृदय रोगियों के परीक्षण के लिए आवश्यक उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना सोसाइटी तैयार करे। रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डा. रमेश अग्रवाल ने कहा कि सोसाइटी मानवता की सेवा के प्रति सजग है। सोसाइटी की ओर से रक्तदान, नेत्रदान सहित कई शिविर आयोजित होते रहे है।

सचिव आलोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डा. जेके वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. अश्वनी कुमार, डा. आरसी अग्रवाल, डा. अंबुज सिंह, सीएमएस डा. आरके मिश्र आदि मौजूद थे।

उधर, हृदय रोग शिविर में वेदांत दि मेडिसिटी हास्पिटल गुड़गांव के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, जिसमें डा. केपी सिंह, डा. अखिलेश गुप्ता, डा.वंदना गुप्ता, तकनीकी विशेषज्ञ धन्नजय जायसवाल, कविता नेगी, स्नेहा ठाकुर, सत्यवृत तिवारी शामिल हैं।

उधर, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डा. नसीम अहमद ने बताया कि जिले के लोगों के लिए आठ मई को यूरोलाजी का निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा शिविर में निशुल्क पंजीकरण को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पंजीकरण कार्य आलोकिता श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, करुणा शंकर द्विवेदी ने संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed