फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Work started three months ago at railway station stalled

Hardoi News: रेलवे स्टेशन पर तीन माह पूर्व शुरू हुआ काम ठप

Thu, 15 Feb 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 15 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Work started three months ago at railway station stalled
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन को भारत अमृत स्टेशन योजना के तहत शामिल तो कर लिया गया, मगर अभी काम ठप पड़ा है। इससे अभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त करने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की भारत अमृत स्टेशन योजना में हरदोई स्टेशन का चयन किया गया था। जिसका छह अगस्त को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शुभारंभ किया था। इसके तहत स्थानीय स्टेशन पर नई इमारत का निर्माण किया जाना था। इसके अलावा अन्य आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाने थे।
विज्ञापन

स्टेशन की इमारत को नया रूप देने के लिए विभाग की ओर से नक्शा व डिजाइन भी स्वीकृत हो चुकी है। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन का भ्रमण कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद तीन माह पूर्व स्टेशन पर कार्य शुरू किया गया था। जिसके तहत पार्सल घर और सीसीटीएनएस कक्ष को खाली कराने का कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल घर व रसोईघर तो खाली हो गया, मगर सीसीटीएनएस कक्ष खाली नहीं हो सका। जिस कारण कार्य राेक दिया गया था। तब से कार्य बंद है। जिस कारण स्थानीय यात्रियों को अभी स्टेशन पर मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं के लिए इंतजार करना होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत जल्द ही स्टेशन के पुर्ननिर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जो तकनीकी समस्या आ रही है। वह जल्द ही दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed