{"_id":"6a10a2cbbe756a60c40c4118","slug":"work-begins-at-the-district-panchayat-presidents-house-hardoi-news-c-213-1-hra1001-150204-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर-घर जनगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष के मकान से काम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर-घर जनगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष के मकान से काम का शुभारंभ
Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 23 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में प्रगणकों की तरफ से शुक्रवार को काम शुरू करा दिया गया। नगर पालिका परिषद की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के मकान से काम का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्व गणना के डेटा का परीक्षण किया और सही दर्ज कराया।
जनगणना अभियान के प्रथम चरण की शुरुआज हो गई। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना के लिए अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, प्रगणक और टीम के साथ जिला पंचायत के अध्यक्ष के आवास पर आए। अध्यक्ष से डेटा की जानकारी ली, परीक्षण कराया और सही डेटा को जनगणना-2027 हाउसलिस्ट पोर्टल पर फीड किया। अध्यक्ष ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताया। कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। भाजपा नेता पीके वर्मा, प्रगणक तनकेष कुमार सहित निकाय की टीम मौजूद रही।
पिहानी में नगर पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के आवास से जनगणना की शुरुआत हुई। प्रगणक शालिनी गुप्ता, सुपरवाइजर अरुण कुमार वैश्य, वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण, रमाकांत व शुऐब खान आदि मौजूद रहे। प्रगणक ने जानकारियां दर्ज कीं। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सैफ सईद खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सवायजपुर में ब्लाॅक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी के गढ़ी स्थित आवास से टीम ने मकानों की गणना शुरू की। प्रदेश अध्यक्ष ने टीम को ओआरएस के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती, शांतनु सिंह, कुमार सौरभ, नीतू सिंह, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।
माधौगंज में नगर पंचायत में सुपरवाइजर मिथलेश वर्मा और प्रगणक निखिल सिंह ने अध्यक्ष अनुराग मिश्र के घर से गणना काम की शुरुआत की। शाहब्दा गांव में प्रगणक गोल्डी शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, नीतीश, संतोष कुमार, सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव के उत्तर पश्चिम कोने से मकानों को क्रम से नंबर दिए जाएंगे और नक्शा भी बनाया जाएगा।