फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women used to carry out incidents wearing burqa

बुर्का पहन वारदातों को अंजाम देती थीं महिलाएं

Fri, 25 Feb 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Women used to carry out incidents wearing burqa
हरदोई। शहर में सराफा दुकानों से आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद कर चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 10 जनवरी को शहर के सिनेमा मार्ग पर अतुल ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने जेवर से भरा ट्रे पार किया था। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह 24 जनवरी को काशीनाथ-सोमनाथ ज्वैलर्स के यहां से तीन महिलाओं ने जेवर पार किए थे। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें लगातार प्रयास में जुटीं थीं। इसी दौरान 25 फरवरी को टीमों ने मुखबिर की सूचना पर एक पेट्रोल पंप के पास से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
बताया कि इसके बाद पास में खड़ी एक कार से दो महिलाओं को दबोचा गया। पूछताछ में सभी ने अपने नाम रूबी उर्फ रेखा, सन्नो कश्यप, पूनम निवासी कांशीराम कॉलोनी जिला सीतापुर व बट्टो निषाद निवासी गोडयाना सीतापुर बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने अपना जुर्म कबूला। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर और स्मैक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ऐसे देतीं थीं वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि पूछताछ में महिलाएं कई जनपदों में में समूह बनाकर एक छोटे बच्चे को लेकर जातीं हैं।
बुर्का पहनकर सराफ की दुकानों में जाकर आभूषण देखतीं हैं और मौका पाकर जेवरों को कपड़ों छुपाकर वारदात को अंजाम देतीं है। चोरी किए आभूषणों को पांच हिस्सों में बांटतीं है। गैंग की एक महिला सावित्री अभी फरार है।

ये आभूषण हुए बरामद
महिला चोरों के पास से 10 सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसमें अतुल ज्वैलर्स के यहां से चार, काशीनाथ सोमनाथ सराफ के यहां से कान के आभूषण बरामद किए गए।
सभी आभूषणों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। इसके अलावा दो बुर्के, जेवर की ट्रे बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed