फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women prepared sweets for Raksha Bandhan

Hardoi News: रक्षाबंधन के लिए महिलाओं ने तैयार की मिठाई

Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women prepared sweets for Raksha Bandhan
फोटो 31: समूह की महिलाओं की तरफ से बनाए गए पेड़ा। संवाद
फोटो 31: समूह की महिलाओं की तरफ से बनाए गए पेड़ा। संवाद
विज्ञापन

- समूह की महिलाओं ने घर पर दूध से तैयार किए पेड़े सही शब्द
- घर पर रहकर शुरू किया कारोबार, आमदनी से परिवार में आएगी आर्थिक समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रक्षाबंधन पर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए इस बार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने घर पर ही मिठाई तैयार की है। महिलाओं ने दूध से पेड़े तैयार किए हैं। खास बात यह है कि सामान्य पेड़ों के साथ कम चीनी वाले पेड़े भी बनाए गए हैं, ताकि मधुमेह से पीड़ित लोग भी त्योहार की मिठास का स्वाद ले सकें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने घर से किए जाने वाले स्वरोजगार के साथ ही मिठाई बनाने का काम भी शुरू किया है। ब्लॉक शाहाबाद बूटामऊ के कृष्ण आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनैना, सचिव रामरीता और कोषाध्यक्ष राधिका ने अन्य स्वरोजगार के काम के साथ ही घर पर दूध, चीनी और मेवा से पेड़ा बनाना भी शुरू किया है। सुनैना ने बताया कि वह घर पर अन्य महिलाओं के साथ मिलकर खाली समय में दोना-पत्तल भी तैयार करती हैं। इससे प्लास्टिक और प्रदूषण से लोगों को छुटकारा मिल रहा है।
विज्ञापन

बताया कि घर स्वरोजगार से होने वाली आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। बताया कि घर पर होने वाले दूध के साथ ही दूसरे गांवों से भी पशुपालकों से दूध की खरीदारी की जाती है। बताया कि पेड़ा को डिब्बों में पैक कर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं को समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं अपनी पसंद के रोजगार को चुन रही हैं। महिलाओं ने अन्य महिलाओं को जोड़कर एक साथ कई-कई काम शुरू किए हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। - कपिल कुमार, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed