{"_id":"5da0ca2f8ebc3e93cc440bd5","slug":"women-hanged-herself-hardoi-news-knp5190828142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीपुर में पति की पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम बंदीपुर निवासी बालकराम ने बेटी रिंकी (28) की शादी 10 वर्ष पूर्व माधौगंज के ग्राम चंदीपुर निवासी शिव सिंह के साथ की थी। उसके एक बेटा शौर्य व बेटी नित्या है। बालकराम ने बताया कि शिव सिंह शराब का आदी है। वह रोजाना शराब के नशे में घर आकर रिंकी से गाली-गलौज करता था। विरोध पर रिंकी और बच्चों को पीटता था। पति की हरकत से रिंकी काफी परेशान रहती थी। शुक्रवार दोपहर रिंकी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी पर लटकता मिला।
सूचना मिलने पर बालकराम मौके पर पहुंचा। मृतका के पिता ने बताया कि कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आरोप लगाया कि दामाद ने उसकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया है। इधर ससुराली घटना में चुप्पी साधे हैं। ग्रामीणों ने दंपति के बीच विवाद होने के बाद कही है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है। मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।