फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women felldown from train, died

ट्रेन में भीड़, धक्कामुक्की में गिरी महिला, मौत

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
women felldown from train, died
हरदोई। बेटे को दवा दिलाने लखनऊ जा रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग ग्राम कटैया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा मिला। मृतका के पिता का कहना है कि भीड़ होने से धक्कामुक्की के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औहदपुर निवासी प्रियंका (25) पत्नी राम सिंह एक माह से मायके सुरसा थाने के ग्राम हुसियापुर में रह रही थी। उसका डेढ़ वर्षीय बेटा कृष्ण बीमार है। उसका लखनऊ के एक अस्पताल से उपचार चल रहा है। बुधवार को प्रियंका पिता सुरेंद्र के साथ बेटे की दवा लेने ट्रेन से लखनऊ जा रही थी।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि त्योहार के कारण जैसे-तैसे दून एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में खड़े होने की जगह मिली। सभी गेट के पास ही खड़े थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ग्राम कटैया के पास धक्कामुक्की के दौरान प्रियंका ट्रेन से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र ने बेटी को ट्रेन से गिरता देख शोर मचाया। बघौली स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वह नाती कृष्ण को लेकर नीचे उतरा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ सुरेंद्र व परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed