{"_id":"5da21fe88ebc3e93b31a764d","slug":"women-eat-poison-and-died-hardoi-news-knp519299654","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम परौंची में शनिवार को पति से विवाद होने से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
ग्राम परौंची निवासी प्रदीप खेती करता है। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी बालामऊ कस्बा निवासी प्रीती (25) के साथ हुई थी। उसके एक बेटा व बेटी है। प्रदीप के मुताबिक शनिवार दोपहर खाना बनने में देरी होने पर उसने प्रीती को डांट दिया था। इसके बाद वह घर से चला गया। कुछ देर बाद प्रीती ने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
परिजनों को प्रीती के पास जहर की शीशी पड़ी मिली। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवर अनूप ने प्रीती के पिता श्रीराम को घटना की सूचना दी। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई सांडी पुलिस करेगी।