{"_id":"5e628da08ebc3eebc303d0f4","slug":"women-died-in-ox-attack-hardoi-news-knp549032390","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में महिला की मौत
विज्ञापन
सावित्री की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
भरावन। छुट्टा मवेशियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जनिगांव में शुक्रवार सुबह सांड़ ने महिला पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।
जनिगांव निवासी सावित्री (58) पत्नी जयराम शुक्रवार सुबह 10 बजे घर के बाहर बैठी थीं। वहीं गुरुवार रात लाया गया हरा चारा भी रखा था। इसी दौरान सांड़ वहां पहुंचकर चारा खाने लगा। सावित्री ने उसे भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने दौड़ा लिया। बचने के लिए सावित्री भागी लेकिन सड़क पर गिर पड़ी। सांड़ ने सींग से सावित्री का पेट फाड़ दिया।
चीख सुनकर ग्रामीण और सावित्री के परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से सावित्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सावित्री के परिवार में पति और तीन पुत्र चौकीदार, सर्वेश और श्रवण हैं। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों ने जानकारी नहीं दी है। जांच कराई जा रही है।