फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women are no less than anyone, understand their rights

Hardoi News: महिलाएं किसी से कम नहीं, अपने अधिकारों को समझें

Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women are no less than anyone, understand their rights
कछौना। नारी तू नारायणी की भांति महिलाएं अपने अधिकार को समझें। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

कस्बा के एसएमडी डिग्री कॉलेज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शुक्रवार को मुख्य अतिथि सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने मातृ शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि नारी तू नारायणी है, अपने आप को कम समझने की गलती मत करो। भाजपा ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चालू की हैं, महिलाएं मजबूत हो रही हैं। सांसद अशोक रावत ने कहा कि पार्टी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाकर यह साबित कर दिया है यदि कोई महिलाओं का हित कर सकता है तो, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई काम किए है। मिशन शक्ति ने महिलाओं को मजबूती देने का काम किया है। कहा कि किसी गुंडे की यह दम नहीं है की राह चलती किसी महिला या बहन-बेटी को छेड़ सके। कार्रवाई के लिए बुलडोजर तैयार खड़ा है। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यय कोमल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमन शुक्ला, डॉ. शिवराज सिंह, मयंक सिंह, ब्रह्म कुमार सिंह अजय शुक्ला व नवीन पटेल व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed