फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women are fearless in mafia free rule: Nitin Aggarwal

माफिया मुक्त शासन में निडर हैं महिलाएं : नितिन अग्रवाल

Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women are fearless in mafia free rule: Nitin Aggarwal
हरदोई। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि मोदी और योगी की सरकार में महिलाएं निडर होकर घर से लेकर दफ्तर तक संभाल रही हैं। यह तब संभव हो पाया जब कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर देश और प्रदेश को माफिया मुक्त बनाया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री ने कहा कि इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा हर कोई कर रहा है। इन्हीं दिनों में ऐसा उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, जब प्रधानमंत्री ने देश की नई संसद में सबसे पहला कार्य महिला आरक्षण बिल लाकर पास कराने का किया।
विज्ञापन

उन्होंने का कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री बने, लेकिन नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के लिए जो किया वह आज नजीर है। उन्होंने कहा कि अब बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं हैं। बेटी का दी गई शिक्षा कई पीढि़यों को संस्कारवान बनाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक की सरकार चलाने वाली वास्तव में एक महिला थी। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

सके बावजूद वह महिलाओं को उनका हक नहीं दिला पाईं, क्योंकि उनकी सोच परिवार तक ही सीमित थी। 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार ने हर किसी के लिए बेहतर काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वर्तिका सिंह, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी राजपूत, अनुराधा मिश्रा, रीना गुप्ता, पारिशा तिवारी, सुहाना जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कीर्ति सिंह ने की। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, जिला महामंत्री और आयोजन के संयोजक अनुराग मिश्रा, सौरभ सिंह गौर, गांगेश पाठक, सत्यम शुक्ला, परेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed