फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman's body found hanging from a noose in a thatched shed under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में महिला का छप्पर में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 02 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose in a thatched shed under suspicious circumstances
फोटो- 33- अर्चना। फाइल फोटो
= मजदूरी करने गया था पति, घर में बच्चों संग अकेली थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा के खजुरहरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव घर के छप्पर में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। फंदे पर लटकी महिला के पैर जमीन पर लगे होने से घटना की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी दयाराम राज मिस्त्री का काम करता है। बीते चार दिनों से दयाराम अपने साढ़ू के यहां राज मिस्त्री का काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अर्चना (30) अपने पांच बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। दयाराम ने बताया कि अर्चना की मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उसका इलाज हरदोई के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अर्चना रोज की तरह बच्चों के साथ घर के बाहर टहलने निकली थी। कुछ देर बाद वह अचानक घर की ओर चल दी। इस पर बेटी ने उससे घर जाने की वजह भी पूछी थी। टहलने के बाद अर्चना घर पहुंची। कुछ समय बाद छप्पर के अंदर उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed