{"_id":"6ab172c6a9e2e2101407e395","slug":"woman-runs-from-pillar-to-post-for-eight-days-to-get-an-x-ray-attendant-creates-a-ruckus-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157093-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आठ दिन से एक्सरे कराने के लिए भटक रही महिला, तीमारदार ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आठ दिन से एक्सरे कराने के लिए भटक रही महिला, तीमारदार ने किया हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। आठ दिनों से एक्सरे के लिए भटक रही महिला के परिजन ने सोमवार को जिला मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया।
टड़ियावां की उर्मिला का आठ दिन से एक्सरे नहीं हुआ। उनकी बहन रेशमा ने बताया कि उन्हें बार-बार मशीन खराब होने की बात कहकर लौटाया गया। सोमवार को भी इंतजार के बाद एक्सरे न होने पर नाराज तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।
रेडियोलॉजी विभाग की डिजिटल एक्सरे मशीन एक माह से अधिक समय से खराब है। 100 एमए की मशीन भी खराब है। फिलहाल, 50 एमए की मशीन से ही एक्सरे किए जा रहे हैं। इसकी क्षमता प्रतिदिन 25 से 30 एक्सरे की है, जबकि रोजाना 150 से 200 मरीज आते हैं। क्षमता से अधिक दबाव के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है, कई बिना जांच के लौट जाते हैं। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।