{"_id":"65721184765746e20b02de04","slug":"woman-miscarries-due-to-beating-by-in-laws-report-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7618-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुरालीजनों की पिटाई से महिला का गर्भपात, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुरालीजनों की पिटाई से महिला का गर्भपात, रिपोर्ट
विज्ञापन
माधौगंज। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती की पिटाई कर दी। इसके कारण महिला का गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज में भर्ती कराया गया। भ्रूण को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी कोमल (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी शादी माधौगंज थानाक्षेत्र के कुरसठ कस्बे में सुभाषनगर निवासी उमेश उर्फ अभिषेक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति उमेश, ससुर, सास, जेठ राजेश और जेठानी मोनी दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इन दिनों कोमल सात माह की गर्भवती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार रात ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी।
इसकी वजह से कोमल की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी माधौगंज ले जाया गया, तो पता चला कि उसका गर्भपात हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज अधिनियम का मामला दर्ज किया है। युवती का मेडिकल कराया गया है और भ्रूण का भी पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।