Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman killed after being run over by a truck

Hardoi News: महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after being run over by a truck
- दामाद और उनकी बहन मामूली रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। सास और बहन को लेकर जा रहे बाइक सवार को बघौली प्रतापनगर चौराहा मार्ग पर ट्रक ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद टक्कर मार दी। घटना में सास की मौत हो गई। बहन और युवक मामूली रूप से घायल हैं। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक को भी हिरासत में लिया गया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के परनखा निवासी रामकली (50) की बेटी शांती की ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा कमालपुर में है। उनकी बेटी के पुत्र हुआ है। उसकी छठी बुधवार को थी। इसमें शामिल होने रामकली गई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर उनका दामाद हरिभजन (28) उन्हें बाइक से छोड़ने उनके घर जा रहे थे। हरिभजन की बहन हरियाली (30) भी बाइक पर सवार थीं। बघौली प्रतापनगर मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सबसे पीछे बैठीं रामकली सड़क की तरफ गिरीं। ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक थाने मेें खड़ा है और चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed