{"_id":"6af4a414c67e48b736040d1a","slug":"woman-injured-in-dispute-over-a-goat-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159944-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बकरी जाने से शुरू हुए विवाद में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बकरी जाने से शुरू हुए विवाद में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली नेवादा में बकरी देवर की छत पर जाने का विवाद तूल पकड़ गया। पांच नवंबर को हुई घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मौत हो गई। मृतका के बेटे ने चाचा और उनके परिजनों पर भूमि कब्जाने के उद्देश्य से हत्या करने का आरोप का आरोप लगाया है।
जरौली नेवादा निवासी कुसुमा (45) की बकरी बीती चार नवंबर को उनके देवर की छत की ओर चली गई थी। इस पर देवर से कहासुनी हुई थी। पांच नवंबर की सुबह कुसुमा ने छत से निकला देवर का बिजली का केबिल हटा दिया। इसको लेकर फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि देवर और उनके परिजनों ने धारदार हथियार से कुसुमा पर हमला कर दिया। उन्हें पहले बिलग्राम सीएचसी और फिर सात नवंबर को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।
मृतका के बेटे मधुरपाल ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतका के पति की मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे मधुरपाल और अतुल कुमार हैं। बुधवार काे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लिया है। बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।