{"_id":"614ccddb8ebc3effc22d63af","slug":"woman-hanged-herself-hardoi-news-knp6540312121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
फोटो-18- मृतका के शव को देखते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रुदामऊ में महिला ने गुरुवार की दोपहर हाते में खडे़ नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी इंद्रा (36) माधौगंज के रुदामऊ निवासी बहन विनीता के पड़ोस में बने राजेंद्र त्रिपाठी के हाते में बच्चों के साथ रह रही थी। गुरुवार की दोपहर इंद्रा का शव हाते के अंदर खड़े नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इंद्रा कर शव लटकता देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसकी बहन विनीता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई।
विनीत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि इंद्रा के पति राजेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। राजेश शाहजहांपुर में रहकर मजदूरी करता है, जबकि इंद्रा दो बच्चों के साथ यहां रहकर गांवों से राशन मांगकर अपना और बच्चों का जीवन-यापन करती थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।